Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

खुले में पक्षी पिंजरे में इंसान

चिडिय़ाघर आये लोगों ने कहा कि उन्होंने ऐसा चीज़ पहली बार देखा और यह नया एन्क्लोजर आकर्षण का केंद्र बन रहा है

25 Nov 2024

खुले में पक्षी पिंजरे में इंसान

कोलकाता। अब पक्षियों को देखने के लिए इंसानों को पिंजरे से गुजरना पड़ेगा। अक्सर चिडिय़ाघर में पक्षियों को पिंजरों में बंद कर रखा जाता है लेकिन अब चिडिय़ाघर में पर्यटक पक्षियों को अपने आसपास उड़ते हुए देख सकते है। चिडिय़ाघर का इतिहास  डेढ़ सौ साल पुराना है। इस बार सर्दियों में अलीपुर चिडिय़ाघर में वॉक-इन-अवियरी बनाया गया है। अब अलीपुर चिडिय़ाघर में दर्शक पिंजरे से प्रवेश कर के करीबन 200 विभिन्न पक्षियों को देख पाएंगे। इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा।
चिडिय़ाघर में दर्शकों को अब ऐसा अनुभव मिलेगा जो उन्होंने पहले कभी नहीं किया होगा। अब तक जिन पक्षियों को पिंजरे में कैद देखा, वे अब खुले में होंगे। और दर्शक खुद विशेष रूप से बनाए गए कांच के एनक्लोजर में प्रवेश करेंगे। मानो पिंजरे में इंसान और खुले में पक्षी।
सोमवार को इसका उद्घाटन किया गया है। यह कांच से बना 60 मीटर लंबा और लगभग 4 मीटर ऊंचा पिंजरा है। जानकारी के अनुसार, इस एनक्लोजर में देश-विदेश की 14 प्रजातियों के लगभग 200 पक्षी रखे गए हैं। दर्शक इन पक्षियों को भले ही छू नहीं पाएंगे लेकिन उन्हें अपने आस- पास घूमते, उड़ते और खाते हुए देख पाएंगे। इस वॉक-इन एनक्लोजर का उद्घाटन मंत्री बीरबहा हांसदा ने ऑन-स्पॉट ऑनलाइन टिकट सुविधा के साथ किया। अलीपुर चिडिय़ाघर में इस एनक्लोजर को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह देखने को मिली। चिडिय़ाघर आये लोगों ने कहा कि उन्होंने ऐसा चीज़ पहली बार देखा और यह नया एन्क्लोजर आकर्षण का केंद्र बन रहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


खुले में पक्षी पिंजरे में इंसान
चिडिय़ाघर आये लोगों ने कहा कि उन्होंने ऐसा चीज़ पहली बार देखा और यह नया एन्क्लोजर आकर्षण का केंद्र बन रहा है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News